क्या पत्नी के मायके जाने से पति खुश होता है या उदास होता है?

Quora पर यह प्रश्न मुझसे लगभग १ साल पहले रेखा कुमारी ने पूछा गया था।  

मेरा जवाब यह था -

सब पुरुषों के विचार एक जैसे तो नहीं होते पर मैं यह अपनी स्थिति बता देता हूँ|

मुझे दुःख भी होता है और ख़ुशी है ,और हाँ दुःख ज्यादा होता है :) | 

क्यूंकि मेरी पत्नी खाना काफी ज्यादा लाजवाब बनती है इसलिए इस स्वाद की मुझे हर समय याद आती है |

वैसे तो मुझे पूरा खाना बनाना आता है पर जब वह रहती हैं तो मैं सुबह सिर्फ चाय के बनाने के लिए किचन में जाता हूँ या हेल्प ही थोड़ी बहुत |

 इसलिए मेरी पत्नी के जाने के बाद ४५% समय किचन में देना होता है | 

मुझे भी खाना बनाना पसंद है पर काम के जिम्मेदारियों के साथ यह काफी मुश्किल हो जाता है | घर में अकलेपन का एहसाह भी काफी ज्यादा होता है |



ख़ुशी इसलिए महसूस होती है की में अपने नियमो का पालन अच्छे से कर पता हूँ - जैसे ध्यान,योग, व्यायाम ,समय से पूजा पाठ इत्यादि | 

रोज़ स्कूल नहीं जाना पड़ता , और वीकेंड्स पर खरीदारी में समय नहीं लगता | 

ख़ुशी इसलिए भी होती क्यूंकि मेरी पत्नी को कुछ टाइम के अपने मइके में आराम मिल जाता है और अपनी पसंद की चीज़े खा लेती है , कुछ अपने काम की चीज़े जो की उनके मइके में ज्यादा अच्छी मिलती है वह खरीद कर भी खुश हो जाती है |

Comments

Popular posts from this blog

My IBS story & Spiritual awakening

Coming out of IBS has to be the daily agenda of Life!!

Heal IBS in 6 steps(A.C.D.F.M.S) - Step2 Commitment