आपको अपनी पत्नी की कौन सी ख़ूबी खुशी देती हैं ?

शादी तब सफल होने लगती है जब आप (पति-पत्नी) एक दूसरे की छोटी-२ बातों को बिन कहे समझ ने लगे या फिर एक दूसरे के कुछ आदतों में थोड़ा सा सहयोग करके खुश रहना सीख जाये | 

मेरे साथ हुए एक दिलचस्प वाकया के बारे में कुछ बताता हूँ |

मुझे याद है उस दिन  वैलेंटाइन्स  दिवस था और हर किसी की तरह हम दोनों के मन में कुछ खास नहीं बस घर पर किसी ऑनलाइन साइट से खाना का आर्डर दे कर एन्जॉय करने का मन था| 

जब मैंने 8:३० pm कोशिश की कुछ आर्डर कर लू तो - सेवा उपलब्ध नहीं का संदेश आ रहा था ,हर जगह से स्विग्गी,जोमैटो,फ़ूड पांडा |

मेरी पत्नी का छोले कुलचे खाना का मन था बहुत सो मैं कोशिश कर रहा था की कुछ आर्डर हो जाये पर कहीं से बात नहीं बनी 8:50pm तक भी, एक जगह आया भी तो २ प्लेट के 400rs दिखा रहा था जो सामान्य दिनों में 240-250rs होता है | 

मेरी पत्नी कुछ ऐसी है की वे बहार खाना पसंद तो करती हैं पर फ़िज़ूल खर्चा नहीं | 

सो यह मैं अपनी पत्नी को यह बता कर अपने काम में मशगूल हो गया |

वे भी थोड़ी निराश से हो गयी |मेरे ऑफिस का काम अभी खतम नहीं हुआ था | 

9:15pm बजे गया और फिर मेरी पत्नी घर पर कुछ कुछ बनाने पूछनी लगी ,पर मैं अपने काम भी इतना ज्यादा खोया हुआ था की मेरे दिमाग में कुछ आ नहीं रहा था सो मैं बस हाँ -हाँ देखते है- बोले जा रहा था | 

9: 25pm पर मैंने फिर से कोशिश की कुछ ऑनलाइन मिल जाये इस बार अपनी पत्नी को बताये बिना और १ मिनट के अंदर छोले कुलचे आर्डर हो गए वह भी 240rs में !!!! मैंने ईश्वर को धन्यवाद दिया और फिर काम में बिजी रहते का नाटक करने लगा

9:30pm बज गए , इतने में मम्मी का कॉल आ गया और मैं फिर फ़ोन पर बिजी हो गया | 

9:38 pm पर में उस कमरे में टहलते हुए गया जहाँ मेरी पत्नी विराजमान दी | मैं मेरी पत्नी के चेहरे के भाव पढ़ने की कोशिश रहा था लगातार मम्मी से बात करते करते , वह बेचारी अभी मुस्कुरा रही थी कई बार , उनके चेहरे पर कोई भी परेशानी या ग़ुस्से के भाव नहीं थे ,मैं भी मन मन हंस रहा था , पर कुछ बताया नहीं |

फिर जब 9:50pm हो गए जब फ़ोन रखा तो सब से पहले प्रश्न यही था की बताइए क्या खाये गए - फिर मैंने पास जाकर , गले लगा कर प्यार से कहा - " हैप्पी वैलेंटाइन'स डे ,टेस्टी छोले-कुलचे इज़्ज़ ऑन रूट " |



जी हाँ, रिश्ते ऐसे ही होते है, प्यार में भी टेस्ट लेन भी पड़ते है और देने भी | कोशिश जरूर करे धैर्य के साथ क्यूंकि इस व्यवस्था ( अरेंज्ड मैरिज ) में समय तो लगता है | पास हो गए तो अरेंज्ड मैरिज लव मैरिज लगने लगती है | हैप्पी वैलेंटाइन्स डे एडवांस में  दोस्तों !!


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

My IBS story & Spiritual awakening

Coming out of IBS has to be the daily agenda of Life!!

Heal IBS in 6 steps(A.C.D.F.M.S) - Step2 Commitment